मुंबई। प्रशांत खेमका द्वारा स्थापित व्हाइटओक कैपिटल ग्रुप की इकाई व्हाइटओक कैपिटल म्यूचुअल फंड ने 26 दिसंबर को ओपन मार्केट ट्रांजैक्शन के जरिए रोडस्टार इंफ्रा इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट में 2.57 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल कर ली है। बल्क डील डेटा के अनुसार, फंड ने 60 रुपये प्रति यूनिट के भाव पर 1.17 करोड़ यूनिट्स खरीदने के लिए करीब 70.5 करोड़ रुपये का निवेश किया।
इसी दिन मौजूदा निवेशक JC फ्लावर्स एसेट रिकंस्ट्रक्शन ने 59.99 रुपये प्रति यूनिट के भाव पर 1.2 करोड़ यूनिट्स बेचकर 2.63 प्रतिशत हिस्सेदारी से बाहर निकल गया। भारी बिकवाली के दबाव में रोडस्टार इंफ्रा ट्रस्ट की यूनिट्स शुक्रवार को BSE पर 11.29 प्रतिशत गिरकर 62.10 रुपये पर बंद हुईं।
इस बीच, रैवलकेयर के शेयरों में भी तेजी देखी गई। NAV कैपिटल और नवभारत इन्वेस्टमेंट अपॉर्चुनिटीज़ फंड की खरीदारी के बाद शेयर 19.43 प्रतिशत उछलकर 140.75 रुपये पर पहुंच गए। वहीं, कैपेसियस वेल्थ मैनेजमेंट ने मार्क टेक्नोक्रेट्स में 2.2 करोड़ रुपये का निवेश किया।
