छत्तीसगढ़

शिव महापुराण आयोजन को लेकर यातायात डायवर्सन व पार्किंग व्यवस्था लागू

दुर्ग। ग्राम नगपुरा में प्रस्तावित कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के शिव महापुराण आयोजन को देखते हुए यातायात पुलिस ने रूट डायवर्सन प्लान और पृथक पार्किंग व्यवस्था तय की है, ताकि 17 दिसंबर से शुरू होने वाले आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं और आम नागरिकों को किसी प्रकार की यातायात असुविधा न हो।

यातायात पुलिस के अनुसार, गनियारी–बोरई मार्ग पर श्रीराम पान पैलेस के पास दुर्ग व पुलगांव की ओर से आने वाले भारी वाहनों को ग्राम बोरई, घुमका, ठेलका डीह होते हुए राजनांदगांव की ओर डायवर्ट किया जाएगा। हरिओम किराना स्टोर के पास ग्राम बोरई तिराहा से भी भारी वाहनों का डायवर्सन किया जाएगा। इसके अलावा सृष्टि इंजीनियर के पास चौराहा पर भी भारी वाहनों को वैकल्पिक मार्गों पर भेजा जाएगा।

शनि मंदिर अंजोरा मोड़ नगपुरा, जल बांधा और खैरागढ़ मार्ग की ओर भारी वाहनों का आवागमन रखा जाएगा। वहीं चिखली चौक, धमधा रोड से कार्यक्रम स्थल की ओर किसी भी प्रकार के भारी वाहन का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। रावण भाठा चौक नगपुरा से भारी वाहनों को दुर्ग की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

दुर्ग, कोटनी, भिलाई और रायपुर की ओर से आने वाले श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे गण बाजार चौक से बिजली सब स्टेशन के आगे निर्धारित पार्किंग स्थल में अपने वाहन खड़े करें। यातायात पुलिस ने सभी नागरिकों से सहयोग करने और निर्धारित मार्गों व पार्किंग व्यवस्था का पालन करने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button