छत्तीसगढ़
Trending

सड़क पर टहल रहे कारोबारी से मोबाइल लूटकर भागे आरोपी:रायपुर में रात में स्कूटी सवार ने बनाया निशाना

रायपुर। रायपुर के टिकरापारा थानाक्षेत्र के संतोषी नगर मेन रोड पर रात में पत्नी के साथ टहल रहे कारोबारी से स्कूटी सवार दो युवकों ने मोबाइल झपट लिया। घटना 7 अक्टूबर की रात करीब 10:30 बजे अनंत ज्वेलर्स के सामने हुई। वारदात के बाद आरोपी तेज रफ्तार में स्कूटी लेकर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक पीड़ित राधाकृष्ण मंदिर के पास संजय नगर में रहता है और घर से ही ‘बुट हाउस’ नाम से दुकान चलाता है।
रात में खाना खाने के बाद वह पत्नी जाहिदा चांगल के साथ टहलने निकला था। वह कारोबार से संबंधित ऑडियो सुनने के लिए अपना मोबाइल कान के पास लगाए हुए था। पीड़ित के मुताबिक रात करीब 10:30 बजे वह पत्नी के साथ अनंत ज्वेलर्स के सामने पहुंचा था। इसी दौरान पीछे से स्कूटी सवार दो युवक आए। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता, आरोपियों ने झपट्टा मारकर उसके हाथ से मोबाइल छीन लिया और स्कूटी से तेजी से भाग निकले। पीड़ित ने मोबाइल की कीमत करीब 30 हजार रुपए बताई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button