छत्तीसगढ़
Trending

पिकनिक के दौरान कारका नदी में डूबे दो छात्र, तलाश में जुटी पुलिस और ग्रामीण

कांकेर। कांकेर जिले के पखांजुर थाना क्षेत्र अंर्तगत महाराष्ट्र सीमा से लगे कारका नदी के किनारे गुरूवार काे पिकनिक मनाने गए 09 दोस्तों में से दो नहाने के दौरान डूब गए। बताया जा रहा है कि दोनो कक्षा 10 वीं के छात्र थे दोनो पखांजुर के निवासी बताए गए हैं। नदी में डूबे छात्रों के नाम अभिजीत विश्वास और साहिल बर्मन बताया गया है। इनमें से साहिल पीवी 105 का और अभिजीत पीवी 109 गोपालपुर निवासी बताए गए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र सीमा से लगे हुए करका घाट में यह हादसा हुआ है। 09 दोस्त नदी किनारे पिकनिक मनाने गए थे। सात लोग खाना बनाने में मशगूल थे, इधर दो दोस्त नदी में नहाने के लिए चले गए। नहाने के लिए पानी में उतरे तो लेकिन नदी से बाहर नहीं निकले। काफी देर हो जाने पर दोस्तों ने दोनो के परिजनों को इस बात की जानकारी दी।

परिजनों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस की टीम के साथ पखांजुर एएसपी राकेश कुमार कुर्रे भी मौके पर पहुंचकर तलाशी अभियान में स्थानीय ग्रामीणाें के साथ लगे हुए हैं। खबर लिखे जाने तक दोनों छात्रों का पता नहीं चल पाया है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button