छत्तीसगढ़
Trending

खड़ी गाड़ी से 36 भरे सिलेंडर चोरी, 8 आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। भिलाई में खड़ी गाड़ी से 36 भरे इंडेन सिलेंडर चोरी करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। आरोपियों ने चोरी किए गए सिलेंडरों को महज 2-2 हजार रुपये में बेच दिया था। शिकायत के बाद पुलिस ने जांच करते हुए महज तीन दिन में पूरे गिरोह का पर्दाफाश कर 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के सिलेंडर और वारदात में इस्तेमाल वाहन भी बरामद किया है।

गाड़ी से चोरी हुए थे 36 भरे सिलेंडर

दरअसल, 18 सितंबर को भिलाई के साक्षरता चौक कैंप-01 के पास सर्विस रोड पर खड़ी महिंद्रा मैक्सेमो प्लस से 36 भरे इंडेन सिलेंडर चोरी हो गए थे। 19 सितंबर को घनश्याम कुर्रे ने थाना छावनी में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने बीएनएस की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

2-2 हजार में बेचे सिलेंडर

साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर पुलिस ने प्रमोद देवांगन को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अपराध कबूल करने की बात पुलिस को बताई। उसने बताया कि 16 सिलेंडर जामुल के जय अंबे शोरूम के पीछे छोड़ दिए गए थे, जबकि 20 सिलेंडर 2,000 रुपये प्रति सिलेंडर के हिसाब से बेच दिए गए।
पुलिस ने दबिश देकर 20 सिलेंडर बरामद किए। वहीं बैकुंठ धाम दशहरा मैदान के पास से चोरी में इस्तेमाल वाहन और 5 सिलेंडर भी जब्त किए गए। पुलिस के अनुसार, बरामद सामान की कुल कीमत करीब 3.50 लाख रुपये है।

गिरफ्तार आरोपियों की जानकारी

पुलिस ने आरोपी प्रमोद देवांगन, सुरेंद्र कुशवाहा, ओमप्रकाश वर्मा, गोपीचंद यादव, बुद्धसेन साहू, लता वर्मा, उर्वशी पटेल और तुकेश्वरी साहू को गिरफ्तार कर सभी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button