गरियाबंद जिले के पंटोरा जंगल क्षेत्र में आबकारी टीम ने गश्त और जांच के दौरान करीब 100 बल्क लीटर अवैध कच्ची मदिरा बरामद की है। मदिरा को आबकारी विभाग ने कब्जे में लेकर अज्ञात आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 (संशोधित 2011) की धारा 34(2) के तहत अपराध दर्ज किया है। आरोपी की पतासाजी जारी है।
गरियाबंद। जिले में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में आबकारी टीम ने पंटोरा जंगल क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए करीब 100 बल्क लीटर अवैध कच्ची मदिरा बरामद की है।
पंटोरा जंगल में गश्त के दौरान मिली अवैध मदिरा
आबकारी टीम द्वारा वृत्त गरियाबंद के पंटोरा जंगल क्षेत्र में सघन गश्त एवं जांच की जा रही थी। इसी दौरान टीम को अज्ञात आरोपी द्वारा निर्मित कर छिपाकर रखी गई अवैध कच्ची मदिरा मिली।
जांच के दौरान बरामद करीब 100 बल्क लीटर अवैध कच्ची मदिरा को आबकारी विभाग ने अपने कब्जे में ले लिया।
अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज
बरामदगी के बाद अज्ञात आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 (संशोधित 2011) की धारा 34(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। प्रकरण को विवेचना में लिया गया है।
फिलहाल आरोपी की पहचान और तलाश की कार्रवाई जारी है।
आबकारी अधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई
यह कार्रवाई आबकारी आयुक्त श्री पीएस एल्मा एवं कलेक्टर श्री बीएस उईके के निर्देश तथा जिला आबकारी अधिकारी श्री गजेन्द्र कुमार सिंह के मार्गदर्शन में की गई।
अवैध शराब के विरुद्ध जिले में आबकारी टीम द्वारा लगातार गश्त एवं जांच की जा रही है।
इन कर्मचारियों का रहा विशेष योगदान
कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक श्री नागेशराज श्रीवास्तव एवं श्री हितेश कुमार भोई, आबकारी मुख्य आरक्षक श्री चंदेलाल गायकवाड, आबकारी आरक्षक श्री पिताम्बर चौधरी, श्री रवि कुमार एवं श्री युवराज ध्रुव, नगर सैनिक श्री संजय नेताम एवं श्री मनीष कश्यप, महिला नगर सैनिक श्रीमती कल्पना ध्रुव तथा वाहन चालक श्री शैलेन्द्र कश्यप का विशेष एवं सराहनीय योगदान रहा।
