अपराध और हादसाछत्तीसगढ़

गोवा में चल रहा था करोड़ों का ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा नेटवर्क, रायगढ़ पुलिस ने 6 सटोरियों को दबोचा

रायगढ़। ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए रायगढ़ पुलिस ने गोवा से संचालित हो रहे एक बड़े सट्टा नेटवर्क का खुलासा किया है। एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में साइबर थाना और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने गोवा के कैंडोलिम बीच स्थित एक किराए के विला में छापा मारकर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 10 मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी रायगढ़, रायपुर, सक्ती और खरसिया से जुड़े नेटवर्क के जरिए आईपीएल मैचों पर ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित कर रहे थे। यह नेटवर्क दुबई से मिलने वाली बेटिंग आईडी और महानगरों से मिलने वाली “लाइन” के जरिए चलता था। आरोपी APK बेस्ड ऐप, लाइव स्ट्रीमिंग और एक्सचेंज प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर करोड़ों रुपये का सट्टा संचालित करते थे।

जांच में यह भी खुलासा हुआ कि आरोपी “मन्नू नथानी” गिरोह से जुड़े हुए थे और ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा, मटका तथा डिजिटल बेटिंग आईडी के जरिए संगठित अपराध को अंजाम दे रहे थे। आरोपी बड़े खाईवालों से आईडी लेकर छोटे एजेंटों और प्लेयर्स तक पहुंचाते थे और हर लेनदेन पर 10 प्रतिशत तक कमीशन लेते थे।

पुलिस को हवाला नेटवर्क से जुड़े अहम सबूत भी मिले हैं। आरोपियों के मोबाइल में नोटों के सीरियल नंबर शेयर कर रकम ट्रांसफर करने के प्रमाण मिले हैं। इससे पहले पुलिस एक करोड़ रुपये से अधिक नकदी भी जब्त कर चुकी है।

गिरफ्तार आरोपियों में खरसिया निवासी अमित मित्तल, रायपुर निवासी मोहित सोमानी, प्रकाश वाधवानी, आकाश मोटवानी, राहुल खंडेलवाल और सुलभ खंडेलवाल शामिल हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ पहले भी सट्टे के मामले दर्ज हैं। पुलिस अब नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button