अपराध और हादसाछत्तीसगढ़

रायपुर में चाकूबाजी की दो घटनाएं: दो युवक गंभीर, शहर में बढ़ी दहशत

रायपुर । राजधानी में एक ही दिन में चाकूबाजी की दो अलग-अलग घटनाओं से हड़कंप मच गया। दोनों मामलों में दो युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पहली घटना विधानसभा थाना क्षेत्र के सड्डू इलाके की है। जानकारी के अनुसार, गांधीनगर-शंकरनगर निवासी छवि महानंद (26) अपने दोस्तों के साथ स्कूटी गिरवी रखने गया था। इस दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया और आरोपियों ने उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

हमले में उसके सीने, पेट और हाथ में गंभीर चोटें आईं। उसे तत्काल मोवा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है।

दूसरी घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र की है, जहां मोबाइल शॉप संचालक गोविंद निचलानी पर हमला किया गया। एक युवती के साथ लौटते समय बदमाशों ने अभद्र टिप्पणी की। विरोध करने पर आरोपियों ने चाकू से हमला कर दिया और फरार हो गए।

पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button