अपराध और हादसाछत्तीसगढ़

दिल्ली दौरे पर सीएम साय, पीएम मोदी और अमित शाह से करेंगे अहम मुलाकात

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज नई दिल्ली दौरे पर हैं, जिसे बस्तर के विकास के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यह दौरा औपचारिक न होकर प्रदेश के भविष्य से जुड़ी बड़ी रणनीति का हिस्सा बताया जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री साय सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। इसके बाद वे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी भेंट करेंगे। इन बैठकों में बस्तर के समग्र विकास, सुरक्षा और बुनियादी ढांचे को लेकर विस्तृत चर्चा होने की संभावना है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में विशेषकर आदिवासी और ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है। साथ ही छत्तीसगढ़ के स्थानीय उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने, उन्हें वैश्विक पहचान दिलाने और निवेश के नए अवसरों पर भी सकारात्मक संवाद हो रहा है।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ अब “लोकल टू ग्लोबल” की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है, जिससे राज्य की अर्थव्यवस्था और रोजगार के अवसरों को नई गति मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button