छत्तीसगढ़

रायपुर मरीन ड्राइव पर हाई-स्पीड कैमरा सक्रिय, ओवरस्पीडिंग पर लगेगा ऑटो चालान

रायपुर। राजधानी के मरीन ड्राइव (तेलघानी नाका क्षेत्र) में तेज रफ्तार वाहनों पर लगाम लगाने के लिए यातायात पुलिस ने नई तकनीक का सहारा लिया है। यहां हाई-स्पीड कैमरा और वेहिकल स्पीड डिस्प्ले सिस्टम स्थापित किया गया है, जो रीयल-टाइम में वाहनों की गति को मापकर स्क्रीन पर प्रदर्शित करता है।

इस आधुनिक सिस्टम की खासियत यह है कि जैसे ही कोई वाहन निर्धारित गति सीमा से अधिक चलता है, उसका स्वतः ई-चालान जारी हो जाता है। इससे न केवल नियमों का पालन सुनिश्चित होगा, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं में भी कमी आने की उम्मीद है।

यातायात पुलिस के अनुसार, मरीन ड्राइव क्षेत्र में अक्सर ओवरस्पीडिंग की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके चलते यह कदम उठाया गया है। अब चालक अपनी गाड़ी की स्पीड खुद स्क्रीन पर देख सकेंगे और सतर्क रहेंगे।

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित गति सीमा का पालन करें और यातायात नियमों का सम्मान करें, ताकि सुरक्षित और सुगम यातायात व्यवस्था बनी रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button