अपराध और हादसाछत्तीसगढ़

नवकार हॉस्पिटल में हंगामा: महिला की हालत गंभीर, मायके-ससुराल पक्ष में मारपीट, हत्या की आशंका

रायपुर। रायपुर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत शैलेन्द्र नगर स्थित नवकार हॉस्पिटल में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक महिला के इलाज के दौरान मायके और ससुराल पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच जमकर झूमा-झटकी और मारपीट होने लगी।

जानकारी के अनुसार, शिव नगर (संतोषी नगर) निवासी याश्मिन परवीन ने गुरुवार रात अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। परिजन उसे गंभीर हालत में तुरंत नवकार हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज जारी था। शुक्रवार को डॉक्टरों ने महिला की स्थिति नाजुक बताते हुए उसके बचने की संभावना बेहद कम बताई।

इसी बात को लेकर ससुराल पक्ष के लोगों ने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया, जिसके बाद मायके पक्ष भी आक्रोशित हो गया और विवाद हिंसक रूप ले बैठा। सूचना मिलते ही टिकरापारा थाना और सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया।

मामले में नया मोड़ तब आया जब मृतका के परिजनों ने आत्महत्या की थ्योरी पर सवाल उठाते हुए इसे सुनियोजित हत्या बताया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button