अपराध और हादसाछत्तीसगढ़

आधी रात बार में बवाल: कांग्रेस नेता पर मारपीट का आरोप, FIR दर्ज

बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में एक कांग्रेस नेता की दबंगई का मामला सामने आया है। आरोप है कि बार बंद होने के बावजूद शराब नहीं मिलने पर नेता ने अपने साथियों के साथ मिलकर बार संचालक की पिटाई कर दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घटना तारबाहर थाना क्षेत्र की है। भारतीय नगर निवासी मो. तौसिफ, जो अमिगोज बार का संचालन करते हैं, ने पुलिस को बताया कि सोमवार देर रात करीब 12:50 बजे उन्हें Chhattisgarh Pradesh Congress Committee के सचिव नाजिम खान का फोन आया। फोन पर शराब की मांग की गई, लेकिन बार बंद होने के कारण तौसिफ ने मना कर दिया।

आरोप है कि इस पर नाजिम खान ने फोन पर गाली-गलौज करते हुए बार में आकर तोड़फोड़ की धमकी दी। कुछ ही देर में वह अपने साथियों के साथ बार पहुंचा और विवाद के दौरान डंडे से मारपीट की। पुलिस सायरन की आवाज सुनकर आरोपी मौके से फरार हो गए।

वहीं, नाजिम खान ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि विवाद शराब को लेकर नहीं, बल्कि बार के पीछे गाड़ी पार्किंग को लेकर हुआ था, जिसे गलत तरीके से पेश किया जा रहा है।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button