रायपुर। केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय ने विभिन्न राज्यों के 13 आईपीएस अधिकारियों को केंद्र में आईजी (इंस्पेक्टर जनरल) रैंक पर इम्पैनल किया है। इस सूची में छत्तीसगढ़ कैडर के 2005 बैच के आईपीएस अधिकारी ध्रुव गुप्ता का नाम भी शामिल है।
ध्रुव गुप्ता के इम्पैनलमेंट से छत्तीसगढ़ पुलिस महकमे में खुशी की लहर है। इसे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। इम्पैनलमेंट के बाद वे केंद्र सरकार में विभिन्न सुरक्षा और प्रशासनिक पदों पर नियुक्ति के लिए पात्र होंगे।
