अपराध और हादसाछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन के एसडीओ की संदिग्ध मौत

जगदलपुर। शहर में उस समय सनसनी फैल गई जब इंदिरा स्टेडियम के पास खड़ी एक ब्रेज़ा कार से युवक का शव बरामद हुआ। स्थानीय लोगों की सूचना पर बोधघाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

मृतक की पहचान वृंदावन कॉलोनी निवासी शोभा राम देहारी के रूप में हुई है। वे छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन के नियानार कार्यालय में एसडीओ पद पर पदस्थ थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बीती रात वे शराब के सेवन के बाद किसी से फोन पर ऊंची आवाज में बात कर रहे थे।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज जगदलपुर भेज दिया है। प्रथम दृष्टया मौत का कारण हृदयाघात माना जा रहा है, हालांकि अंतिम पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही होगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button