धमतरी । जिले में शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में चार सीआरपीएफ जवानों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से एक कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
जानकारी के मुताबिक कार में सवार सभी पांच जवान कोबरा बटालियन के थे और रायपुर की ओर जा रहे थे। दुर्घटना के तुरंत बाद अर्जुनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। घायल जवान को तत्काल स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।
पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की संभावित वजह माना जा रहा है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।
