अपराध और हादसाछत्तीसगढ़

लाफा जंगल में फंदे में फंसा तेंदुआ सुरक्षित रेस्क्यू

कोरबा। जिले के लाफा जंगल में सूअर पकड़ने के लिए लगाए गए तार के फंदे में एक तेंदुआ फंस गया। घटना की जानकारी ग्रामीणों ने वन विभाग को दी, जिसके बाद रात में ही रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। तेंदुआ फंदे में बुरी तरह उलझा हुआ था और लगातार छटपटा रहा था, जिससे उसे सुरक्षित निकालना चुनौतीपूर्ण हो गया।

स्थिति को देखते हुए वन विभाग ने ट्रेंकुलाइजेशन की अनुमति मांगी। रायपुर से अनुमति मिलने के बाद कुमार निशांत, डॉ. चंदन और कानन पेंडारी, बिलासपुर की रेस्क्यू टीम मंगलवार रात करीब 10 बजे मौके पर पहुंची। तेंदुए को बेहोश कर करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद फंदे से बाहर निकाला गया। उसके पेट और पिछले हिस्से में चोटें पाई गईं, जिनका प्राथमिक उपचार किया गया।

इसके बाद टीम उसे इलाज के लिए कानन पेंडारी, बिलासपुर ले गई। स्वास्थ्य में सुधार और निगरानी के बाद बुधवार शाम लगभग छह बजे तेंदुए को उसी क्षेत्र में सुरक्षित छोड़ दिया गया। रात भर निगरानी में उसकी स्थिति सामान्य बनी रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button