छत्तीसगढ़

महिला प्रधान आरक्षक ने जेल में दिया बेटे को जन्म

दुर्ग। जब्ती के सोने के जेवरात गबन मामले में गिरफ्तार महिला प्रधान आरक्षक मोनिका गुप्ता ने न्यायिक अभिरक्षा के दौरान जिला अस्पताल में एक बेटे को जन्म दिया है। गिरफ्तारी के समय वह नौ माह की गर्भवती थीं। जेल प्रशासन ने उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराई।

मामला मोहन नगर थाना क्षेत्र का है। वर्ष 2020 में सिंधिया नगर निवासी सोनल द्विवेदी के घर से 79 ग्राम सोना और 32 हजार रुपये नकद चोरी हुए थे। जांच के दौरान आरोपी पीतांबर राव को गिरफ्तार कर सोना बरामद किया गया। विवेचना की जिम्मेदारी मोनिका गुप्ता को सौंपी गई थी। आरोप है कि 30 जून 2023 को जब्त किए गए जेवरात न तो थाने में जमा किए गए और न ही शिकायतकर्ता को लौटाए गए।

विभागीय जांच में गबन की पुष्टि होने पर मार्च 2025 में एफआईआर दर्ज की गई। फरारी के बाद 2 फरवरी 2026 को उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। गंभीर आरोपों के चलते उन्हें सेवा से बर्खास्त भी किया जा चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button