छत्तीसगढ़

अपनी नई पहचान गढ़ रहा बस्तर : CM विष्णुदेव साय

रायपुर । CM विष्णुदेव साय ने पीएम मोदी के ट्वीट कर कहा, आदरणीय प्रधानमंत्री जी, आपके दूरदर्शी नेतृत्व और निरंतर मार्गदर्शन से बस्तर आज सांस्कृतिक गौरव और समावेशी विकास के सशक्त प्रतीक के रूप में अपनी नई पहचान गढ़ रहा है।

‘बस्तर पंडुम’ जैसे आयोजन जनजातीय परंपराओं, लोक-संस्कृति और विरासत को सहेजने के साथ-साथ शांति, विश्वास और समावेशी प्रगति का सशक्त संदेश देते हैं। एक समय जिस बस्तर की पहचान हिंसा और पिछड़ेपन से जोड़ी जाती थी, आज वही बस्तर शांति, विकास और जनभागीदारी का सशक्त प्रतीक बनकर उभर रहा है। आपके नेतृत्व में केंद्र और राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों से बस्तर के जनजीवन में सकारात्मक परिवर्तन स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं।

हम आपके मार्गदर्शन में जनजातीय समाज की परंपराओं और सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण के साथ बस्तर को शांति, समृद्धि और विकास की नई ऊँचाइयों तक निरंतर अग्रसर करने के लिए दृढ़संकल्पित हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button