छत्तीसगढ़

RGSC ने NSUI जिला सचिव शुभम शर्मा को नियुक्त किया छत्तीसगढ़ का छात्र सचिव

रायपुर । NSUI जिला सचिव शुभम शर्मा को राजीव गांधी स्टडी सर्कल (RGSC) द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य का छात्र सचिव नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति RGSC के राष्ट्रीय समन्वयक प्रो. सतीश कुमार राय एवं राष्ट्रीय सह-समन्वयक डॉ. चायनिका उनियाल की स्वीकृति से की गई है। नियुक्ति आदेश राष्ट्रीय छात्र सचिव सौरभ राय द्वारा जारी किया गया।

शुभम शर्मा लंबे समय से छात्र हितों एवं सामाजिक मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। नई जिम्मेदारी में वे छत्तीसगढ़ में छात्रों को संगठन से जोड़ने और शैक्षणिक-वैचारिक गतिविधियों को मजबूत करने का कार्य करेंगे।
नियुक्ति पर शर्मा ने संगठन नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ छात्रों के हित में कार्य करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button