छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री साय और शुक्ला ने बच्चों द्वारा तैयार रॉकेट का किया सफल प्रक्षेपण

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और ग्रुप कैप्टन एवं अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने नवा रायपुर के राखी में आयोजित कार्यक्रम में जशपुर के बच्चों द्वारा तैयार रॉकेट का सफल प्रक्षेपण किया। आईडीवायएम के प्रतिनिधियों के अनुसार यह देश के किसी सरकारी स्कूल में स्थापित पहला अंतरिक्ष केंद्र है, जिसमें बच्चों ने कार्डबोर्ड और पीवीसी पाइप का उपयोग कर रॉकेट तैयार किया।

जिला प्रशासन रायपुर की पहल पर शुरू किए गए प्रोजेक्ट अंतरिक्ष संगवारी के अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राखी में इस अंतरिक्ष केंद्र का शुभारंभ किया गया। केंद्र में स्पेस क्वालिफाइड क्लीन रूम, स्टूडेंट सैटेलाइट लेबोरेटरी, ग्राउंड स्टेशन और मिशन कंट्रोल सेंटर की सुविधा उपलब्ध है। विद्यार्थी यहां उपग्रह का डिज़ाइन, असेम्बली, परीक्षण और सिग्नल व डेटा डिकोडिंग का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त कर सकेंगे।

इस अवसर पर कौशल विकास एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, वन मंत्री केदार कश्यप, भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार मंडल के अध्यक्ष डॉ. रामप्रताप सिंह, विधायक मोतीलाल साहू, अनुज शर्मा, इंद्र कुमार साहू, कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह, नगर निगम रायपुर के आयुक्त विश्वदीप, आईडीवायएम के अध्यक्ष व सह-संस्थापक रत्नेश मिश्रा और हेड ऑफिसर शिव सिंग भदोरिया उपस्थित थे।

यह केंद्र छात्रों को अंतरिक्ष विज्ञान में व्यावहारिक अनुभव देने और छत्तीसगढ़ में शिक्षा एवं तकनीकी विकास को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button