अपराध और हादसाछत्तीसगढ़

नारायणपुर में CM साय ने शांत सरोवर में नौका विहार और विद्यार्थियों व खेल प्रतिभाओं से किया संवाद

नारायणपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जिले के शांत सरोवर में नौका विहार किया और प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लिया। X पोस्ट में उन्होंने लिखा कि नारायणपुर में पर्यटन की असीम संभावनाएं हैं और बस्तर के जल एवं प्राकृतिक स्थल जीवनशैली और पर्यटन को समृद्ध करते हैं।

मुख्यमंत्री ने रामकृष्ण मिशन आश्रम में विद्यार्थियों से बातचीत कर उनके सपनों, पढ़ाई और भविष्य की योजनाओं के बारे में जाना। इस दौरान उन्होंने बच्चों को शिक्षा के महत्व, बड़े सपने देखने और समाज एवं प्रदेश के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान CM साय ने तीरंदाज खिलाड़ियों से भी मुलाकात की और उनका उत्साहवर्धन किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं तीरंदाजी का अभ्यास किया और कहा कि बस्तर अंचल में खेल प्रतिभाओं की अपार संभावनाएं हैं। राज्य सरकार तीरंदाजी समेत अन्य खेलों के प्रशिक्षण और सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार प्रयासरत है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button