अपराध और हादसाछत्तीसगढ़

तेलीबांधा तालाब के पाथवे को पार्किंग में बदलने पर विवाद

रायपुर। राजधानी रायपुर में तेलीबांधा तालाब (मरीन ड्राइव) के पाथवे को पार्किंग स्थल घोषित करने के नगर निगम के फैसले के बाद विरोध और नाराजगी बढ़ गई है। मॉर्निंग और ईवनिंग वॉक करने वाले लोग इस फैसले से असंतुष्ट हैं और इसके खिलाफ आवाज उठा रहे हैं।

नगर निगम द्वारा पार्किंग शुल्क निर्धारित किया गया है, जिसमें चार पहिया वाहनों के लिए 4 घंटे का शुल्क 20 रुपये और दोपहिया वाहनों के लिए 12 घंटे का शुल्क 10 रुपये तय किया गया है। इस निर्णय के बाद फुटपाथ को पार्किंग में बदलने को लेकर विरोध शुरू हो गया और तालाब परिसर में विरोध स्वरूप बैनर भी लगाए गए हैं।

वॉक करने वालों का कहना है कि नगर निगम अधिकारी क्या इतनी मूर्खता दिखा रहे हैं कि फुटपाथ पर पार्किंग शुल्क वसूलेंगे। इस तरह का प्रयास पहले भी हुआ था, जिसे विरोध के बाद तत्कालीन महापौर एजाज ढेबर ने वापस ले लिया था। नगर निगम कमिश्नर विश्वदीप ने इस मामले में कहा कि उन्हें इस फैसले की जानकारी नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button