अपराध और हादसाछत्तीसगढ़

तेज आवाज वाले मोडिफाई सायलेंसर लगे बुलेट वाहनों पर यातायात पुलिस का विशेष अभियान

रायपुर। राजधानी रायपुर में यातायात पुलिस ने तेज आवाज करने वाले मोडिफाई सायलेंसर लगे बुलेट वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। पुलिस कमिश्नर रायपुर डॉ. संजीव शुक्ला के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त यातायात श्री विवेक शुक्ला के मार्गदर्शन में तथा सहायक पुलिस आयुक्त के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। अभियान के तहत शहर के प्रमुख मार्गों पर चेकिंग प्वाइंट लगाकर वाहनों की सघन जांच की गई।

इस दौरान कुल 65 बुलेट वाहनों को पकड़ा गया, जिनमें अवैध रूप से मोडिफाई सायलेंसर लगे पाए गए। सभी वाहन चालकों के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम के तहत 5,000-5,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया। साथ ही वाहनों से मोडिफाई सायलेंसर निकालकर जप्त किए गए और मानक सायलेंसर लगवाने के बाद ही वाहन वापस किए गए।

यातायात पुलिस ने बताया कि तेज आवाज करने वाले सायलेंसर से अचानक शोर उत्पन्न होता है, जिससे अन्य वाहन चालक घबरा जाते हैं और दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है। यह न केवल ध्वनि प्रदूषण फैलाता है बल्कि सड़क सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा है।

पुलिस ने वाहन चालकों को केवल निर्माता द्वारा प्रदत्त मानक सायलेंसर का उपयोग करने की चेतावनी दी है। साथ ही ऑटो पार्ट्स दुकानदारों एवं वाहन विक्रेताओं को भी अवैध सायलेंसर की बिक्री न करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा और ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button