रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय ने केंद्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान का बस्तर आर्ट के प्रतीक चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया।
इस दौरान मुख्यमंत्री श्री साय एवं केंद्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान के मध्य छत्तीसगढ़ के किसानों के सशक्तिकरण, कृषि विकास एवं राज्य में कृषि आधारित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई। दोनों नेताओं ने केंद्र एवं राज्य सरकार के बीच बेहतर समन्वय से किसानों की आय बढ़ाने तथा कृषि क्षेत्र को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर विचार-विमर्श किया।
इस अवसर पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम, स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
