देश दुनियां

आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, बस–कंटेनर की टक्कर के बाद आग, 3 की जलकर मौत

नांदियाल । आंध्र प्रदेश के नांदियाल जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। नांदियाल–अल्लागड्डा रोड पर सिरिवेल्ला मेट्टा के पास एक पैसेंजर बस और कंटेनर लॉरी की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बस में भीषण आग लग गई, जिसमें तीन लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। हादसे के बाद जलती हुई बस का वीडियो भी सामने आया है, जिसने सभी को झकझोर कर रख दिया है।

जानकारी के अनुसार यह हादसा उस समय हुआ, जब एक प्राइवेट एआर बीसीवीआर ट्रैवल्स की बस का टायर अचानक फट गया। टायर फटने से बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर गई और मोटरसाइकिलों से लदी एक कंटेनर लॉरी से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस और ट्रक दोनों में आग लग गई।

स्थानीय लोगों, बस के क्लीनर और एक डीसीएम चालक ने तत्परता दिखाते हुए बस की खिड़कियां तोड़कर अंदर फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। बस में सवार सभी 36 यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया। हालांकि, हादसे में बस चालक, लॉरी चालक और क्लीनर की जलकर मौत हो गई। चार यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि आठ को मामूली चोटें लगी हैं। घायलों को नांदियाल जिला सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button