छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर दौरे पर, विकास कार्यों की सौगात

जशपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर जिले के दौरे पर रहेंगे, जहां वे विभिन्न विकास कार्यों में शामिल होकर जिलेवासियों को कई सौगातें देंगे। अपने प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री बगीचा नगर पंचायत क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्यों का अवलोकन करेंगे तथा गौरव पथ के भूमिपूजन कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

मुख्यमंत्री साय बगीचा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण करेंगे और वहां आयोजित हेल्थ कैंप का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा करेंगे। इसके अलावा वे मंगल भवन के निर्माण कार्यों का जायजा लेंगे और उज्जवला महोत्सव कार्यक्रम में भी भाग लेंगे।

दौरे के अगले चरण में मुख्यमंत्री फरसाबहार पहुंचकर विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। साथ ही वे अखिल भारतीय आदिवासी कंवर समाज के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में शामिल होकर समाज के लोगों को संबोधित करेंगे।

दौरे के अंत में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बगिया स्थित अपने निज निवास में रात्रि विश्राम करेंगे। प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button