अपराध और हादसाछत्तीसगढ़

चॉकलेट का लालच देकर 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म

रायपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र से एक बेहद गंभीर और शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां 9 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। आरोप है कि 55 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति ने बच्ची को चॉकलेट और खाने-पीने की चीजों का लालच देकर करीब पांच दिनों तक लगातार इस अपराध को अंजाम दिया। आरोपी बच्ची को धमकाता था कि अगर उसने किसी को कुछ बताया तो उसे जान से मार देगा।

घटना का खुलासा तब हुआ जब 12 जनवरी की सुबह बच्ची दर्द के कारण रोती हुई जमीन पर लेटी थी। बच्ची की चाची उसे नहलाने के लिए ले गईं, इसी दौरान पूछताछ में बच्ची ने अपनी आपबीती बताई। इसके बाद परिजनों ने तत्काल सिविल लाइन थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

पीड़िता के अनुसार, आरोपी इलाके में चूड़ी की दुकान चलाता है और वहीं चॉकलेट व अन्य खाद्य सामग्री भी बेचता था। इसी का फायदा उठाकर वह बच्ची को रोज अपने साथ ले जाता और उसके साथ दुष्कर्म करता था। आरोपी 7 से 11 जनवरी के बीच कई बार इस वारदात को अंजाम दे चुका है।

परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button