छत्तीसगढ़

सीएम साय ने बढ़ाया महंगाई भत्ता, अब कर्मचारियों को मिलेगा 58% डीए

रायपुर । छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के अधिकारी-कर्मचारियों के हित में बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ के अष्टम प्रदेश अधिवेशन में घोषणा करते हुए कहा कि अब राज्य कर्मचारियों को केंद्र सरकार के समान महंगाई भत्ता दिया जाएगा। इसके तहत महंगाई भत्ता 55 प्रतिशत से बढ़ाकर 58 प्रतिशत कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री की इस घोषणा से लंबे समय से केंद्र के समान डीए की मांग कर रहे लाखों कर्मचारी-अधिकारी वर्ग को बड़ी राहत मिली है। गौरतलब है कि विभिन्न कर्मचारी संगठनों द्वारा लगातार महंगाई भत्ता बढ़ाने को लेकर प्रदर्शन और ज्ञापन दिए जा रहे थे। दिसंबर के अंत में भी कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन ने इस मांग को लेकर आंदोलन किया था।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अधिवेशन को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार कर्मचारियों की जायज मांगों के प्रति संवेदनशील है और उनकी आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है। इसी क्रम में यह निर्णय लिया गया है कि अब छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों को केंद्र के अनुरूप 58 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा।
इस घोषणा के बाद प्रदेश भर के अधिकारी-कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। कर्मचारी संगठनों ने इसे सरकार का सकारात्मक और स्वागतयोग्य कदम बताते हुए मुख्यमंत्री का आभार जताया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button