अपराध और हादसाछत्तीसगढ़

नाश्ता सेंटर में हुई जमकर मारपीट, दोनों पक्षों पर FIR दर्ज

रायपुर। डीडी नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुंदर नगर इलाके में हंगामा मच गया। जब एक युवक ने अपने पालतू कुत्ते को नाश्ता खिलाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया। मामूली कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।

मामले में नाश्ता सेंटर संचालक और युवक- दोनों की शिकायत पर पुलिस ने काउंटर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, सुंदर नगर स्थित एक नाश्ता सेंटर में युवक अक्षय झा अपने पालतू कुत्ते को लेकर पहुंचा था। आरोप है कि, उसने समोसा निकालकर पहले कुत्ते को सूंघाया और फिर वही समोसा वापस ट्रे में रख दिया।

इस बात का नाश्ता सेंटर संचालक ने विरोध किया, जिस पर दोनों के बीच तीखी बहस हो गई।

युवक की बहन पहुंची थाना
विवाद इतना बढ़ गया कि, मामला हाथापाई तक पहुंच गया। नाश्ता सेंटर संचालक का आरोप है कि, विरोध करने पर युवक ने उसके साथ मारपीट की। वहीं, दूसरे पक्ष से आरोपी अक्षय की बहन ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि, उसके भाई ने कुत्ते को नाश्ता दिया था, लेकिन जब कुत्ते ने नहीं खाया तो वह समोसा वापस रख दिया गया।

इसी बात को लेकर नाश्ता सेंटर संचालक ने उसके भाई के साथ मारपीट की। मामले की सूचना मिलते ही डीडी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर काउंटर केस दर्ज कर लिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button