मनोरंजन फिल्म और संगीत

कैटरीना कैफ ने सलमान खान को 60वें जन्मदिन की दी शुभकामनाएं

मुंबई। एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने शनिवार को ‘सुपर ह्यूमन’ सलमान खान के 60वें जन्मदिन पर उन्हें प्यार और शुभकामनाएं दीं। अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज में सलमान की ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर करते हुए कैटरीना ने लिखा, “टाइगर टाइगर टाइगर… सुपर ह्यूमन को 60वें जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं… हर दिन प्यार और रोशनी से भरा हो।”

कैटरीना और सलमान का पर्सनल और प्रोफेशनल इतिहास लंबा रहा है। दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया, जैसे “मैंने प्यार क्यों किया?” (2005), “पार्टनर” (2007), “युवराज” (2008), “हैलो” (2008), “एक था टाइगर” (2012), “टाइगर ज़िंदा है” (2017), “भारत” (2019) और “टाइगर 3” (2023)।

सलमान ने अपना 60वां जन्मदिन पनवेल फार्महाउस पर परिवार और करीबी दोस्तों के साथ मनाया। सेलिब्रेशन में उनके माता-पिता, भाई-बहन और कई बॉलीवुड सितारे शामिल हुए, जिनमें संजय दत्त, करिश्मा कपूर, आदित्य रॉय कपूर, जेनेलिया देशमुख, रकुल प्रीत सिंह, हुमा कुरैशी और अन्य शामिल थे।

वर्कफ्रंट पर सलमान अगली बार अपूर्व लखिया की फिल्म “बैटल ऑफ़ गलवान” में नजर आएंगे। यह फिल्म 2020 में गलवान घाटी में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई झड़प पर आधारित है, जिसमें सैनिकों को हथियारों के बिना लड़ना पड़ा था। फिल्म में चित्रांगदा सिंह लीडिंग लेडी के तौर पर हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button