रायपुर। आईसीएआर-एनआईबीएसएम रायपुर में 27 जनवरी से 16 फरवरी 2026 तक आयोजित 21 दिवसीीय शीतकालीन प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल समापन हुआ। “राष्ट्रीय महत्त्व के कीटों एवं रोगजनकों के प्रबंधन हेतु उभरते जैव-प्रौद्योगिकी एवं बायोरैशनल हस्तक्षेप” विषय पर आधारित यह कार्यक्रम Indian Council of Agricultural Research, नई दिल्ली द्वारा प्रायोजित था।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि Dr. Sanjay Kumar (अध्यक्ष, एएसआरबी) ने अनुसंधान को मिशन मोड में संचालित करने और पूर्वानुमान आधारित पादप स्वास्थ्य प्रबंधन पर बल दिया। निदेशक डॉ. पी.के. राय ने रासायनिक आधारित संरक्षण से जैविक एवं सतत् दृष्टिकोण की ओर बढ़ने की आवश्यकता बताई।
पाठ्यक्रम निदेशक डॉ. अनिल दीक्षित ने बताया कि प्रशिक्षण में 70 व्याख्यान, 10 प्रायोगिक सत्र और 3 क्षेत्रीय भ्रमण आयोजित किए गए। प्रतिभागियों का ज्ञान स्तर 39% से बढ़कर 72% तक पहुंचा। देश के 12 राज्यों से आए 25 प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। समारोह में रुद्राक्ष का पौधारोपण भी किया गया।
