अंबिकापुर। जिले के गांधी नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़े देह व्यापार गिरोह का पर्दाफाश किया है। कार्रवाई के दौरान पति-पत्नी सहित कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में अवैध गतिविधियां संचालित होने की सूचना मिल रही थी, जिसके आधार पर छापेमारी की गई।
छापे के दौरान संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त पाए गए आरोपियों को हिरासत में लिया गया। इस मामले में अब तक कुल 12 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है।
गौरतलब है कि दो महीने पहले भी शहर में इसी तरह के एक मामले का खुलासा हुआ था। उस दौरान कोतवाली पुलिस ने आकाशवाणी चौक के पास एक होटल में दबिश देकर महिला सहित सात लोगों को पकड़ा था। पुलिस का कहना है कि अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
