देश दुनियां

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स-निफ्टी में बढ़त, निवेशकों को मिली राहत

नई दिल्ली । पिछले कुछ सत्रों में लगातार गिरावट झेलने के बाद बुधवार सुबह भारतीय शेयर बाजारों में रिकवरी देखने को मिली। शुरुआती कारोबार में दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ खुले, जिससे निवेशकों को राहत मिली। घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) की मजबूत खरीदारी ने कमजोर वैश्विक संकेतों और विदेशी निवेशकों की बिकवाली के दबाव को काफी हद तक संतुलित किया।

30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 254.38 अंक चढ़कर 84,929.46 के स्तर पर पहुंच गया। यह लगातार पांच दिनों की गिरावट के बाद आई बढ़त है। वहीं, एनएसई निफ्टी 89.15 अंक की तेजी के साथ 26,028 पर कारोबार करता दिखा, जिससे चार सत्रों से जारी गिरावट का सिलसिला टूट गया।

सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा स्टील, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, टाइटन, एक्सिस बैंक, अडानी पोर्ट्स और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयरों में अच्छी खरीदारी देखी गई और ये टॉप गेनर्स में रहे। दूसरी ओर, बजाज फिनसर्व, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, महिंद्रा एंड महिंद्रा और इंफोसिस के शेयर दबाव में रहे।

वैश्विक बाजारों की बात करें तो एशियाई बाजारों में कमजोरी का रुख रहा। कोस्पी, शंघाई कंपोजिट और हैंग सेंग इंडेक्स लाल निशान में ट्रेड करते दिखे। एक्सचेंज आंकड़ों के अनुसार, मंगलवार को विदेशी निवेशकों ने 3,844.02 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू निवेशकों ने 6,159.81 करोड़ रुपये की खरीदारी की। वहीं ब्रेंट क्रूड 0.10 प्रतिशत गिरकर 61.27 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।बंद हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button