मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस नूपुर सेनन और सिंगर स्टेबिन बेन की शादी की तैयारियां जोरों पर हैं। 2026 की शुरुआत से बस तीन दिन पहले, नूपुर सेनन ने अपने रोमांटिक प्रपोज़ल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर फैंस के बीच उत्साह बढ़ा दिया है।
नूपुर के होने वाले पति, सिंगर स्टेबिन बेन ने उन्हें बेहद खास अंदाज में प्रपोज़ किया। यह पल किसी फिल्मी सीन की तरह रोमांटिक रहा। स्टेबिन बेन घुटने पर बैठकर नूपुर से शादी के लिए प्रपोज़ करते नजर आए, जबकि उनके चारों ओर कार्निवल डांसर “Will You Marry Me?” के प्लेकार्ड लिए खड़े थे। इस रोमांटिक माहौल और नूपुर के चेहरे पर खुशी देखकर यह साफ़ था कि उन्होंने हाँ कह दी।
नूपुर सेनन ने इस यादगार पल को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा, “शायदों से भरी दुनिया में, मुझे अब तक का सबसे आसान हाँ मिला जो मुझे कहना था।” इस पोस्ट के साथ साझा की गई तस्वीरों में दोनों की खुशी और रोमांस स्पष्ट दिख रहा है।
फैंस और मीडिया इस जोड़े की शादी की तैयारी और आने वाले सेलिब्रिटी वेडिंग इवेंट को लेकर बेहद उत्साहित हैं। इस खूबसूरत प्रपोज़ल ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है और दोनों के फैंस इसे लेकर सोशल मीडिया पर लगातार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
