रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने जमीन की नई संशोधित गाइडलाइन दरें जारी कर दी हैं, जो 30 जनवरी 2026 से प्रभावशील हो गई हैं। नई दरों के तहत रायपुर जिले के नवा रायपुर, अटल नगर, अभनपुर, गोबरा नवापारा, आरंग और तिल्दा क्षेत्र की जमीन की कीमतों का पुनर्निर्धारण किया गया है। जारी गाइडलाइन के अनुसार, ग्रामीण इलाकों में जमीन की दरों में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे खरीदारों को राहत मिलने की संभावना है।
प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक, बाजार मूल्य और वास्तविक लेनदेन को ध्यान में रखते हुए दरों में संशोधन किया गया है। नई गाइडलाइन दरों के लागू होने से रजिस्ट्री प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी और राजस्व संग्रह में भी संतुलन बनेगा। विशेषज्ञों का मानना है कि दरों में कमी से ग्रामीण क्षेत्रों में जमीन की खरीद-फरोख्त को बढ़ावा मिल सकता है।
