रायपुर। नागरिकों को समर्पित, सुलभ और विश्वसनीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से अग्रसेन हॉस्पिटल, रायपुर द्वारा मेगा चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। “आपका स्वास्थ्य हमारी जिम्मेदारी” के संकल्प के साथ आयोजित इस शिविर में विभिन्न विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा परामर्श और उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
शिविर में वरिष्ठ ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. केदार अग्रवाल (MS, MCH Ortho) हड्डी एवं जोड़ रोगों का उपचार करेंगे। इसमें फ्रैक्चर, प्लास्टर, घुटना-कूल्हा-कंधा दर्द, आर्थराइटिस, जॉइंट रिप्लेसमेंट, स्पोर्ट्स इंजरी, कमर दर्द, स्लिप डिस्क और दुर्घटना व ट्रॉमा सर्जरी की सुविधाएं शामिल हैं।
इसके अलावा जनरल सर्जरी के अंतर्गत अपेंडिक्स, पथरी, हर्निया, फोड़ा, गांठ, सिस्ट, बवासीर, फिशर, फिस्टुला एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जरी की सुविधा भी दी जा रही है।
एमडी मेडिसिन विशेषज्ञ द्वारा बुखार, सर्दी-खांसी, डायबिटीज, हाई बीपी, थायराइड, अस्थमा तथा पेट, लिवर व किडनी रोगों का इलाज किया जाएगा। साथ ही ओरल एवं मैक्सिलोफेशियल सर्जन द्वारा दांत, जबड़ा, चेहरे की चोट, ट्यूमर और डेंटल इम्प्लांट से जुड़ी समस्याओं का उपचार होगा।
अग्रसेन हॉस्पिटल में 24×7 इमरजेंसी, आईसीयू, आधुनिक ऑपरेशन थिएटर, डिजिटल एक्स-रे व लैब की सुविधा उपलब्ध है। पता—कृष्णा टॉकीज के पास, समता कॉलोनी, रायपुर। संपर्क: 8827055325, 9827121555।
