आज 20 दिसंबर है और साल 2025 खत्म होने में अब सिर्फ 11 दिन बचे हैं। नया साल 2026 दस्तक देने वाला है। ऐसे में साल 2025 टीवी इंडस्ट्री के लिए बेहद खास रहा, क्योंकि इस साल कई मशहूर टीवी एक्ट्रेसेस ने शादी कर अपनी जिंदगी का नया अध्याय शुरू किया। आइए जानते हैं उन एक्ट्रेसेस के बारे में जिन्होंने इस साल सात फेरे लिए।
टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हिना खान ने 4 जून 2025 को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल से कोर्ट मैरिज की। शादी की तस्वीरें शेयर कर इस कपल ने फैंस को सरप्राइज दिया।
वहीं अश्लेषा सावंत और संदीप बसवाना ने 23 साल की लंबी रिलेशनशिप के बाद 16 नवंबर को वृंदावन के चंद्रोदय मंदिर में शादी रचाई।
‘साथ निभाना साथिया’ की गोपी बहू यानी जिया मानेक ने 21 अगस्त को एक्टर वरुण जैन से निजी समारोह में विवाह किया।
सारा खान ने पहले 8 अक्टूबर को कोर्ट मैरिज की और फिर 5 दिसंबर को हिंदू रीति-रिवाजों से कृष पाठक से शादी की।
इसके अलावा रूपल त्यागी ने 5 दिसंबर को नोमिश भारद्वाज संग सात फेरे लिए, जबकि अविका गौर ने 30 सितंबर को अपने बॉयफ्रेंड मिलिंद चंदवानी से शादी कर नई शुरुआत की।
साल 2025 इन टीवी हसीनाओं के लिए प्यार और खुशियों से भरा रहा।
