रायपुर | दिग्विजय सिंह के रायपुर प्रवास के दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महामंत्री आनंद कुकरेजा ने उनसे मुलाकात की। मुलाकात के दौरान संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा हुई।
कुकरेजा ने कहा कि छत्तीसगढ़ के लोगों का दिग्विजय सिंह से पुराना जुड़ाव रहा है और उनके मार्गदर्शन से संगठन को मजबूती मिलती रही है। उन्होंने इसे शिष्टाचार भेंट बताते हुए प्रदेश में कांग्रेस की गतिविधियों को और सक्रिय करने पर जोर दिया।
