छत्तीसगढ़

सारंगढ़–बिलाईगढ़ में साल की सबसे बड़ी गांजा तस्करी का खुलासा, 300 किलो से अधिक गांजा जब्त

सारंगढ़–बिलाईगढ़। जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना सरिया पुलिस ने सब्जी की आड़ में गांजा तस्करी कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर 300 किलो 200 ग्राम गांजा जब्त किया है। यह जिले में इस वर्ष की अब तक की सबसे बड़ी गांजा तस्करी की कार्रवाई मानी जा रही है।

पुलिस को 26 दिसंबर 2025 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि उड़ीसा की ओर से एक पिकअप वाहन में भारी मात्रा में गांजा लाया जा रहा है, जबकि आगे एक कार पायलेटिंग कर रही है। सूचना पर खजूरिया तालाब, सरिया के पास घेराबंदी कर पिकअप वाहन को रोका गया। जांच के दौरान सब्जी की कैरेट के नीचे 10 बोरियों में भरा 150 पैकेट गांजा बरामद किया गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान राहुल कुमार राजपूत उर्फ गुड्डू (22 वर्ष), निवासी फतेहपुर, उत्तरप्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस ने पिकअप वाहन और पायलेटिंग कर रही रेनॉल्ट काईगर कार को भी जब्त किया है। अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है।

इस कार्रवाई में करीब 48 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की गई है। आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पुलिस पूरे तस्करी नेटवर्क की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button