देश दुनियां

इंदौर पहुंचे राहुल गांधी, जाएंगे भागीरथपुरा

इंदौर । इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से हुई त्रासदी के पीड़ितों से मुलाकात करने के लिए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी इंदौर पहुंचे। राहुल गांधी ने इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से प्रभावित लोगों से मुलाकात की। भारी सुरक्षा तैनात की गई है। दरअसल इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से बड़ी संख्या में लोग बीमार पड़े थे और उनमें से 20 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

कांग्रेस लगातार इस मसले को लेकर सरकार को घेर रही है। कांग्रेस ने इस समस्या को लेकर न्याय यात्रा भी निकाली थी, साथ ही सरकार के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से इस्तीफा मांगा था। साथ ही न्यायिक जांच की मांग की जा रही है। इंदौर में दूषित जल पीने के मामले को लेकर कांग्रेस ने राज्य स्तरीय आंदोलन के साथ ही वाटर ऑडिट की मांग की है। इस घटना को लेकर सरकार की ओर से कार्रवाई भी की गई है। कई अधिकारी निलंबित किए जा चुके हैं तो कई के तबादले भी कर दिए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button