देश दुनियां

कोहरे का ऑरेंज अलर्ट, शीतलहर से कांपे लोग

बरेली । शीतलहर और कड़ाके की सर्दी का दौर जारी है। तीन दिन से धूप नहीं निकली है। रविवार को भी सुबह से कोहरा छा गया। शीतलहर चलने से गलन बढ़ गई है, जिससे लोगों की कंपकंपी छूट रही है। शहर में जगह-जगह लोग अलाव तापते नजर आए।

सर्दी बढ़ने से अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच चार डिग्री का अंतर रह गया है। शनिवार को अधिकतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि रविवार को न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। फिलहाल अगले तीन दिनों तक राहत की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग ने रविवार और सोमवार को कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

आठवीं तक के स्कूल 15 जनवरी तक बंद

भीषण ठंड और घने कोहरे के मद्देनजर जिला प्रशासन ने आठवीं तक के सभी स्कूलों में 29 और 30 दिसंबर को अवकाश घोषित किया है।

बीएसए डॉ. विनीता के मुताबिक, इस दौरान परिषदीय विद्यालयों सहित सभी बोर्डों से मान्यता प्राप्त और सहायता प्राप्त विद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए अवकाश रहेगा। शिक्षक सुबह 10 से अपराह्न तीन बजे तक विद्यालय में उपस्थित रहकर यू-डायस, अपार आईडी सहित अन्य महत्वपूर्ण विभागीय व प्रशासनिक कार्यों का निष्पादन करेंगे।

आदेश का उल्लंघन करने वाले स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद 31 दिसंबर 2025 से 15 जनवरी 2026 तक शीतकालीन अवकाश रहेगा। यानी स्कूल अब 16 जनवरी 2026 को खुलेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button