अंबिकापुर । जिला प्रशासन ने होली से ठीक पहले राजस्व विभाग के 16 आरआई का तबादला किया है। इस संबंध में जिला मुख्यालय की तरफ से आदेश और सूची जारी कर दी गई है।
जारी आदेश में उल्लेख किया गया है कि, जिला सरगुजा के विभिन्न तहसीलों में पदस्थ राजस्व निरीक्षकों की प्रशासनिक कसावट एवं कार्यों के बेहतर संपादन एवं लोकहित की दृष्टि से राजस्व निरीक्षकों का स्थानांतरण कर नवीन पदस्थापना सूची जारी किया गया है। राजस्व निरीक्षकों को दिनांक 03.03.2026 को अपराह्न की स्थिति में कार्यभार ग्रहण करना सुनिश्चित किया जाता है।”

