नई दिल्ली। Indian Premier League 2026 की शुरुआत से पहले Chennai Super Kings को बड़ा झटका लगा है। टीम के दिग्गज खिलाड़ी MS Dhoni चोट के कारण सीजन के शुरुआती दो सप्ताह के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे।
सीएसके प्रबंधन ने पुष्टि की है कि धोनी पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव (काफ स्ट्रेन) से जूझ रहे हैं और फिलहाल रिहैबिलिटेशन में हैं। फ्रेंचाइजी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जानकारी देते हुए उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।
चेन्नई सुपर किंग्स अपना पहला मुकाबला 30 मार्च को Rajasthan Royals के खिलाफ Guwahati में खेलेगी। ऐसे में टीम को शुरुआती मैचों में अपने अनुभवी कप्तान और विकेटकीपर की कमी खल सकती है।
धोनी का करियर इंजरी के मामले में काफी शानदार रहा है। आईपीएल के 18 सीजन में वह बहुत कम मैच चोट के कारण मिस कर पाए हैं। लेकिन आईपीएल 2026 पहला मौका है जब वह लंबी अवधि तक टीम से बाहर रहेंगे।
44 वर्षीय धोनी आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तानों में शामिल हैं। उन्होंने 278 मैचों में 5,439 रन बनाए हैं, जिसमें 24 अर्धशतक शामिल हैं। विकेटकीपिंग में भी उनके नाम 158 कैच और 47 स्टंपिंग दर्ज हैं। उनकी कप्तानी में सीएसके ने 5 बार आईपीएल खिताब जीता है।
