नई दिल्ली। आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में आज (8 मार्च) भारत का सामना न्यूजीलैंड से है. न्यूज़ीलैंड ने टॉस जीता है और गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। दोनों टीमों के यह खिताबी मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में है. मुकाबले में टॉस भारतीय समयानुसार शाम 6.30 बजे होगा और पहली गेंद शाम 7 बजे फेंकी जाएगी. भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाला यह फाइनल कई मायनों में ऐतिहासिक है. भारतीय टीम अगर यह मैच जीतने में सफल रहती है, तो वह टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में तीसरी बार खिताब जीतने वाली पहली टीम बन जाएगी. इसके साथ ही भारत लगातार दो बार टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीतने वाली पहली टीम भी बनेगी. साथ ही पहली बार कोई मेजबान टीम टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी भी उठाएगी. वहीं दूसरी ओर न्यूजीलैंड भी पहली बार वर्ल्ड कप जीतने की कोशिश में हैं. भारतीय टीम ने लीग स्टेज में संयुक्त राज्य अमेरिका (USA), नामीबिया, पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के खिलाफ मुकाबले जीते थे. हालांकि सुपर-8 में भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका के हाथों करारी हार झेलनी पड़ी. इसके बाद भारतीय टीम ने जोरदार वापसी करते हुए जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई. फिर सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हुए सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 7 रनों से हराया और फाइनल का टिकट हासिल किया.
न्यूजीलैंड की टीम लीग स्टेज के दौरान अपने ग्रुप में साउथ अफ्रीका के बाद दूसरे स्थान पर रही थी. फिर सुपर-8 में पाकिस्तान के खिलाफ कीवी टीम का मुकबला बारिश की वजह से धुल गया, जबकि इंग्लैंड से उसे करीबी मैच में हार मिली. हालांकि श्रीलंका पर बड़ी जीत के चलते उसके सेमीफाइनल की राह आसान हो चुकी थी. इसके बाद न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी.न्यूज़ीलैंड ने जीता टॉस, लिया गेंदबाजी का फैसला
नई दिल्ली। आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में आज (8 मार्च) भारत का सामना न्यूजीलैंड से है. न्यूज़ीलैंड ने टॉस जीता है और गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। दोनों टीमों के यह खिताबी मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में है. मुकाबले में टॉस भारतीय समयानुसार शाम 6.30 बजे होगा और पहली गेंद शाम 7 बजे फेंकी जाएगी. भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाला यह फाइनल कई मायनों में ऐतिहासिक है. भारतीय टीम अगर यह मैच जीतने में सफल रहती है, तो वह टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में तीसरी बार खिताब जीतने वाली पहली टीम बन जाएगी. इसके साथ ही भारत लगातार दो बार टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीतने वाली पहली टीम भी बनेगी. साथ ही पहली बार कोई मेजबान टीम टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी भी उठाएगी. वहीं दूसरी ओर न्यूजीलैंड भी पहली बार वर्ल्ड कप जीतने की कोशिश में हैं. भारतीय टीम ने लीग स्टेज में संयुक्त राज्य अमेरिका (USA), नामीबिया, पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के खिलाफ मुकाबले जीते थे. हालांकि सुपर-8 में भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका के हाथों करारी हार झेलनी पड़ी. इसके बाद भारतीय टीम ने जोरदार वापसी करते हुए जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई. फिर सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हुए सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 7 रनों से हराया और फाइनल का टिकट हासिल किया.
न्यूजीलैंड की टीम लीग स्टेज के दौरान अपने ग्रुप में साउथ अफ्रीका के बाद दूसरे स्थान पर रही थी. फिर सुपर-8 में पाकिस्तान के खिलाफ कीवी टीम का मुकबला बारिश की वजह से धुल गया, जबकि इंग्लैंड से उसे करीबी मैच में हार मिली. हालांकि श्रीलंका पर बड़ी जीत के चलते उसके सेमीफाइनल की राह आसान हो चुकी थी. इसके बाद न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी.