रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर में विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में व्यस्त रहेंगे। वे सुबह 11.30 बजे मंत्रालय में विभागीय बैठक लेंगे। इसके बाद दोपहर 2 बजे से 4.30 बजे तक अपने कार्यालयीन कार्यों का निष्पादन करेंगे।
शाम 5 बजे मुख्यमंत्री साय भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचेंगे, जहां वे VB-GRG बिल (विकसित भारत – गारंटी फ़ॉर रोज़गार और आजीविका मिशन – ग्रामीण) को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इस दौरान वे छत्तीसगढ़ राज्य (विकसित भारत–जी राम जी) अधिनियम, 2025 के संबंध में भी विस्तृत जानकारी देंगे।
इधर, महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े भी आज अपने विभाग की दो साल की उपलब्धियों को लेकर प्रेसवार्ता करेंगी। यह प्रेस कॉन्फ्रेंस सोमवार को दोपहर 12.30 बजे नया रायपुर में आयोजित होगी, जिसमें वे महिला एवं बाल विकास और समाज कल्याण विभाग की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी साझा करेंगी।
