छत्तीसगढ़

अंबिकापुर में धान खरीदी केंद्र के प्रबंधक ने की आत्महत्या, इलाके में हड़कंप

अंबिकापुर । जिले से एक बड़ी और दुखद खबर सामने आई है। यहां धान खरीदी केंद्र के एक प्रबंधक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह मामला अंबिकापुर के सीतापुर थाना क्षेत्र का है। सीतापुर स्थित केरजू धान खरीदी केंद्र में पदस्थ प्रबंधक ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हो गए और तुरंत पुलिस को जानकारी दी गई।

सूचना पर सीतापुर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को नीचे उतारा। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि परिजनों और सहकर्मियों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि प्रबंधक किसी मानसिक दबाव, आर्थिक तनाव या अन्य किसी परेशानी से तो नहीं जूझ रहा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button