अपराध और हादसाछत्तीसगढ़

पुलिस बनकर फोन करने से युवक ने की आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार

कोरबा। जिला में एक युवक की आत्महत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। सुसाइड से पहले युवक का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें उसने पुलिस की प्रताड़ना और गाली-गलौज से परेशान होकर फांसी लगाने की बात कही थी। हालांकि पुलिस जांच में मामला कुछ और ही निकला।

जांच में पता चला कि युवक के रूम पार्टनर के अपनी गर्लफ्रेंड के साथ भाग जाने के बाद युवती के भाई ने युवक को पुलिस बनकर फोन किया था। फोन पर उसने युवक को धमकाया और गाली-गलौज की। इससे युवक तनाव में आ गया और बाद में उसने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मृतक सनत कश्यप (21) जांजगीर-चांपा जिला के चोरभट्टी गांव का रहने वाला था। वह उरगा थाना क्षेत्र के पताड़ी के पास स्थित Ashok Leyland कंपनी के वर्कशॉप में मैकेनिक के तौर पर काम करता था। कंपनी की ओर से उसे रहने के लिए कमरा दिया गया था, जहां वह अपने रूम पार्टनर धीरेंद्र पाटले के साथ रहता था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button