छत्तीसगढ़

रायपुर: प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारियों ने उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा से की सौजन्य भेंट

रायपुर । प्रशिक्षु भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर राज्य की कानून-व्यवस्था, प्रशासनिक दक्षता और आधुनिक पुलिसिंग से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। उप मुख्यमंत्री शर्मा ने प्रशिक्षु अधिकारियों से संवाद करते हुए कहा कि ईमानदारी, संवेदनशीलता और सेवा-भाव के साथ कार्य करना ही एक सफल और प्रभावी पुलिस अधिकारी की पहचान है।

उन्होंने जनविश्वास आधारित पुलिसिंग पर जोर देते हुए कहा कि आम जनता का भरोसा जीतकर ही कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ और टिकाऊ बनाया जा सकता है। उप मुख्यमंत्री ने प्रशिक्षु अधिकारियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं और उम्मीद जताई कि वे फील्ड पोस्टिंग के दौरान जनसमस्याओं के त्वरित समाधान, कानून के निष्पक्ष पालन और मानवाधिकारों के संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे।

प्रतिनिधिमंडल के साथ आईजी अजय यादव, एसपी अभिषेक पल्लव एवं एसएसपी पंकज शुक्ला भी उपस्थित रहे। प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारियों में आदित्य कुमार, अंशिका जैन, प्रतीक दादा साहेब एवं मानसी शामिल थे। प्रशिक्षु अधिकारियों ने अपने प्रशिक्षण के अनुभव साझा किए और प्रशासनिक चुनौतियों पर अपने विचार रखे। उप मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार पुलिस बल को आधुनिक, सक्षम और जनोन्मुखी बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button